तेज बारिश से देशभर में तबाही: मनाली में भूस्खलन से हाईवे बंद, अमरनाथ यात्रा रोकी गई; प्रयागराज में 10 हजार घर डूबे

दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली-लेह नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। राज्य में 291 सड़कें बंद हैं और अलग-अलग हादसों में अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 1500 घरों को नुकसान पहुंचा है।

तेज बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा को 3 अगस्त तक रोक दिया गया है। दोनों रूटों – बालटाल और पहलगाम – पर मरम्मत का काम जारी है। बालटाल रूट से यात्रा शुरू की गई थी, लेकिन बारिश के कारण दोबारा रोकनी पड़ी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा, यमुना और बेतवा नदियों के उफान पर होने से सलोरी, गोविंदपुर जैसे इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। करीब 10 हजार घरों में पानी घुस गया है। काशी में गंगा के कारण सभी 84 घाट डूब गए हैं।

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि बिहार और अरुणाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 19 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार में 28 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। राजस्थान के 11 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और माउंट आबू में सेल्फी ले रहे पर्यटक की खाई में गिरने से मौत हो गई है। मध्य प्रदेश में 3-4 अगस्त से फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई