अरुण साव ने की नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा, दिए तेज़ी से काम करने के निर्देश

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंत्रालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की मैराथन बैठक लेकर 25 से ज़्यादा योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहरों को स्वच्छ, सुंदर और नागरिक सुविधाओं से भरपूर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए योजनाओं को तेज़ी से और समय पर पूरा किया जाए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते डेढ़ साल में नगरीय प्रशासन विभाग ने कई अच्छे काम किए हैं, जिससे शहरी सुविधाएं बेहतर हुई हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं को ईमानदारी, पारदर्शिता और परिणाम देने वाले तरीके से लागू करें।

बैठक में उन्होंने ई-गवर्नेंस और “मोर संगवारी” योजना की प्रगति की जानकारी ली और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। “निदान-1100” योजना के विस्तार और नए आरएफपी की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने को भी कहा। अमृत मिशन के तहत बस्तर और सरायपाली के डीपीआर को प्राथमिकता देने को कहा गया।

उप मुख्यमंत्री ने इंजीनियरों की भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने के लिए वित्त विभाग से अनुमति लेकर जल्द कार्रवाई करने को कहा। साथ ही नगरीय निकायों को अधिक सक्षम और जवाबदेह बनाने पर ज़ोर दिया।

उन्होंने ईईएसएल के साथ हुए समझौते के तहत पारंपरिक लाइटों को एलईडी से बदलने के काम की रोज़ निगरानी करने के निर्देश सभी नगर निगम और नगर पालिका अधिकारियों को दिए। भिलाई क्लस्टर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को भी जल्द शुरू करने को कहा गया।

अंत में उप मुख्यमंत्री ने सभी योजनाओं को तय समय में पूरा करने और जनता को बेहतर सुविधाएं देने पर विशेष ज़ोर दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई