Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

भारत ने ठुकराया F-35 ऑफर, अब अपने स्वदेशी लड़ाकू विमान AMCA पर भरोसा

नई दिल्ली:भारत की रक्षा नीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका और रूस जैसे सैन्य महाशक्तियों के हथियारों के प्रस्तावों को दरकिनार करते हुए भारत अब आत्मनिर्भरता के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमेरिका के F-35 स्टील्थ फाइटर जेट को लेकर भारत की रुचि ठंडी पड़ गई है। सूत्रों के अनुसार, भारत अब पूरी तरह अपने स्वदेशी 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) प्रोजेक्ट पर भरोसा दिखा रहा है।

F-35 को लेकर भारत की चिंताओं में सबसे अहम था टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की गैर-मौजूदगी और अमेरिकी प्रतिबंध कानूनों का खतरा। इसके अलावा F-35 की स्टील्थ क्षमताओं को लेकर भी भारत के पास तकनीकी संदेह हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अपने रडार सिस्टम के ज़रिए F-35B को ट्रैक कर लिया था, जिससे इसकी असल क्षमताओं पर सवाल खड़े हो गए। तिरुवनंतपुरम में लंबे समय तक खड़ा रहा एक F-35B विमान भारत की नजर में उसकी साख को और गिरा गया।

दूसरी ओर, रूस द्वारा Su-57E का ऑफर दिया गया जिसमें सोर्स कोड और तकनीकी ट्रांसफर शामिल है। फिर भी भारत ने उस प्रस्ताव पर त्वरित सहमति नहीं दी है। इससे साफ है कि भारत अब केवल हथियार खरीदने वाला ग्राहक नहीं रहना चाहता, बल्कि एक रणनीतिक साझेदार और निर्माता की भूमिका में रहना चाहता है।

इसके अलावा अमेरिकी Stryker बख्तरबंद वाहन और Javelin मिसाइल भी भारत की आवश्यकताओं पर खरे नहीं उतर पाए। भारत अब अपने Zorawar टैंक, FICV और DRDO की MPATGM जैसी स्वदेशी परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रहा है।

भारत की नई नीति यह स्पष्ट संदेश दे रही है – अब वह टेक्नोलॉजी, आत्मनिर्भरता और दीर्घकालिक रणनीतिक संतुलन के साथ आगे बढ़ना चाहता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई