नाग पंचमी 2025: सपने में नाग देवता दिखें तो समझिए आ रहा है बड़ा संकेत, जानिए स्वप्न शास्त्र का रहस्य

वाराणसी:हिंदू धर्म में नाग पंचमी का पर्व विशेष महत्व रखता है और इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। इस मौके पर सपनों में सांप दिखाई देने की घटनाएं भी चर्चा का विषय बन जाती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सांपों से जुड़े सपने सामान्य नहीं होते — ये व्यक्ति के जीवन में कोई महत्वपूर्ण बदलाव या चेतावनी का प्रतीक माने जाते हैं।

सनातन परंपरा में सांपों को देवी-देवताओं से जोड़ा गया है, विशेष रूप से भगवान शिव के साथ। शिव के गले में विराजमान नाग को दिव्य ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति नाग पंचमी या उसके आसपास सांप से जुड़ा सपना देखता है, तो इसे एक आध्यात्मिक या भविष्यसूचक संकेत के रूप में लिया जाता है।

स्वप्न शास्त्र की मानें तो यदि कोई शिवलिंग या भगवान शिव के साथ लिपटा सांप देखे, तो यह शिव की कृपा और आध्यात्मिक प्रगति का संकेत होता है। वहीं फन उठाए सांप को देखना पैतृक संपत्ति या धन लाभ की ओर इशारा करता है।

सपने में यदि सफेद सांप दिखाई दे तो यह आध्यात्मिक मार्गदर्शन का प्रतीक है, जबकि काला सांप देखने को भी धन प्राप्ति और समृद्धि से जोड़ा जाता है। हरा सांप सुखद समाचार का सूचक है और पीला सांप करियर में सफलता का।

भूरा या सुनहरा सांप पूर्वजों की कृपा को दर्शाता है, वहीं यदि सांप बिल में घुसता नजर आए, तो इसे धन आगमन के संकेत के रूप में देखा जाता है।

हालांकि स्वप्नों की व्याख्या करते समय व्यक्ति की मानसिक स्थिति और सपना देखने के समय का भी ध्यान रखना आवश्यक होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक विश्वासों और स्वप्न शास्त्र पर आधारित है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button