ऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले में शामिल आतंकी ढेर!

श्रीनगर
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन महादेव’ नाम दिया गया है। चिनार कॉर्प्स ने सोमवार को इस कार्रवाई की जानकारी साझा की।
whatsapp image 2025 07 28 at 21856 pm 1753692553
लिडवास में चला सर्च ऑपरेशन
सेना ने सुबह लिडवास इलाके में खुफिया इनपुट के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। सेना के अनुसार, मारे गए सभी आतंकी पाकिस्तान से आए थे और घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

पहलगाम हमले से जुड़ाव
प्रारंभिक जांच के अनुसार, मारे गए आतंकियों में से दो 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल थे। उस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी और 16 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया था।

हाशिम मूसा के मारे जाने की अटकलें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य साजिशकर्ता हाशिम मूसा भी शामिल है। हालांकि, भारतीय सेना की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सेना ने बताया कि इस विषय पर शाम तक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।

भारी मात्रा में हथियार बरामद
ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं, जिनमें अमेरिकी M4 कार्बाइन,AK-47 राइफल,17 राइफल ग्रेनेड,अन्य संदिग्ध सामग्री शामिल हैं
इस बड़ी कार्रवाई के बाद घाटी में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता और बढ़ा दी है, और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई