बॉयफ्रेंड ने किया खौफनाक मर्डर, पत्नी के सामने पति की गैंती से हत्या

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के पति की गैंती से वार कर हत्या कर दी। मृतक अमरनाथ केवट (37) पर उसके ही रिश्तेदार युवराज केवट ने हमला किया। वारदात के समय मृतक की पत्नी ईश्वरी मौके पर मौजूद थी, जो आरोपी की प्रेमिका बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, युवराज शनिवार दोपहर स्कूटी से अमरनाथ के घर पहुंचा। वहां उसने गैंती से अमरनाथ के चेहरे और सीने पर कई वार किए। अमरनाथ की चीख सुनकर उसकी मां दौड़ी, तब तक आरोपी मौके से भाग निकला। खून से सना शव फर्श पर पड़ा था, और दीवारों पर भी खून के छींटे थे।

घायल अमरनाथ को पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ईश्वरी और युवराज के बीच एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। कुछ दिन पहले ईश्वरी युवराज के घर भी रह चुकी थी, लेकिन हाल ही में वापस लौट आई थी। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल गैंती जब्त कर ली है। युवराज को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया, वहीं ईश्वरी को भी हिरासत में लिया गया है। अकलतरा सीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की आशंका है, मामले की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई