रायपुर: सूदखोरी में लिप्त तोमर बंधुओं के अवैध दफ्तर पर चला बुलडोजर, बड़ी कार्रवाई

रायपुर। शहर के चर्चित सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर रोहित और वीरेंद्र तोमर के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम रविवार को भाटागांव के साई नगर स्थित रोहित तोमर के दफ्तर पर बुलडोजर लेकर पहुंची। बताया गया कि यह दफ्तर बिना नक्शे और अनुमति के बनाया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, यह दफ्तर रोहित तोमर ने अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम पर खोला था और यहीं से वह और उसका भाई वीरेंद्र तोमर अवैध रूप से ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार हैं।

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम ‘प्रहरी’ भी मौजूद रही। निगम की टीम ने दफ्तर के अंदर रखा सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस कार्रवाई पर ट्वीट करते हुए लिखा, “विष्णुदेव सरकार में सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है। किसी मंत्री या मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं हो जाता।”

इस कार्रवाई से शहर में अवैध धंधे करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई