हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, कई घायल

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भगदड़ मच गई, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंदिर की सीढ़ियों के पास हुआ। सावन के महीने में शिव भक्तों की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ रही है।

रविवार को भी श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह भीड़ अधिक होना और बारिश से फिसलन होना है। साथ ही, कुछ रिपोर्टों में बिजली के करंट की आशंका को भी भगदड़ की वजह बताया गया है। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे और कोतवाली प्रभारी रितेश शाह भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई