बेंगलुरु भगदड़ पर कुन्हा आयोग की रिपोर्ट: RCB, इवेंट कंपनी और राज्य क्रिकेट संघ जिम्मेदार

बेंगलुरु। 4 जून 2025 को IPL में RCB की ऐतिहासिक जीत पर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड में मची भगदड़ को लेकर जस्टिस जॉन माइकल कुन्हा आयोग की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टेडियम बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित है और भीड़ नियंत्रण की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी।

आयोग ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), इवेंट पार्टनर DNA एंटरटेनमेंट और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को हादसे के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट में KSCA अध्यक्ष रघुराम भट और RCB के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

सूचना देकर रैली निकाली

रिपोर्ट के अनुसार, RCB ने परेड के लिए पुलिस से केवल सूचना दी, अनुमति नहीं ली। 4 जून को सोशल मीडिया पर अचानक फ्री एंट्री की घोषणा से भीड़ बेकाबू हो गई। चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता 35,000 है, लेकिन करीब 3 लाख लोग इकट्ठा हो गए। गेट नहीं खुलने और भ्रम के कारण भगदड़ मची, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए।

RCB और KSCA से जवाब मांगा

कर्नाटक सरकार की जांच रिपोर्ट में भी यही निष्कर्ष निकला कि आयोजन बिना अनुमति के हुआ और अचानक रद्द करना असंभव था। BCCI लोकपाल ने भी RCB और KSCA से जवाब मांगा है। CAT ट्रिब्यूनल ने सस्पेंड IPS विकास कुमार को बहाल करते हुए कहा कि अचानक भीड़ जुटने के लिए RCB जिम्मेदार है, न कि पुलिस। अब महिला वर्ल्ड कप और महाराजा ट्रॉफी जैसे आयोजन दर्शकों के बिना हो सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button