कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश ने बलिदानियों को किया नमन

दिल्ली। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के अन्य प्रमुख नेताओं ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। यह दिवस हमारे जवानों की असाधारण वीरता, साहस एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। देश के प्रति उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
जय…— President of India (@rashtrapatibhvn) July 26, 2025
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि कारगिल के रणबांकुरों का सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। यह अवसर हमें मां भारती के उन वीर सपूतों के अप्रतिम साहस और शौर्य का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मातृभूमि के लिए मर-मिटने का उनका जज्बा हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। जय…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं और बलिदानियों को याद करते हुए कहा कि मातृभूमि के लिए प्राण देने वाले सैनिकों का जज्बा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का श्रोत है। उन्होंने वीर जवानों के साहस को भारत के आत्मसम्मान की रक्षा का प्रतीक बताया।
On Kargil Vijay Diwas, I pay heartfelt tributes to our bravehearts who displayed extraordinary courage, grit and determination in defending our nation's honour in the toughest of terrains. Their supreme sacrifice during Kargil war is a timeless reminder of the unwavering resolve…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 26, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी जिन सपूतों ने देश की रक्षा की, उनका साहस और बलिदान भारतीय सेना के अटूट संकल्प की मिसाल है। उन्होंने कहा कि भारत उन वीरों की सेवा और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा।
'कारगिल विजय दिवस’ देश के वीर जवानों के गौरव और विजयगाथा का अविस्मरणीय दिन है। वर्ष 1999 में हमारे जवानों ने ‘ऑपरेशन विजय’ से दुश्मनों को घुटनों पर ला कर, अदम्य साहस व पराक्रम की अमिट मिसाल पेश की। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उन सभी शूरवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ,… pic.twitter.com/25DZKUemd0
— Amit Shah (@AmitShah) July 26, 2025
गृह मंत्री अमित शाह ने भी कारगिल के शूरवीरों को नमन करते हुए लिखा कि 26 साल पहले ऑपरेशन विजय के जरिए भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने इसे देश की सैन्य शक्ति और एकता की अमिट मिसाल बताया। इस प्रकार, आज पूरा देश कारगिल के शहीदों को कृतज्ञता और सम्मान के साथ याद कर रहा है।





