देशभर में बारिश का कहर: MP-UP हाईवे बंद, हिमाचल में 700 से ज्यादा मकान तबाह, 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली। देशभर में बारिश ने तबाही मचा दी है। मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पूर्वी और दक्षिणी भारत के 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सिंगरौली में 7 इंच बारिश दर्ज की गई, वहीं चंदेरी के राजघाट डैम के 12 गेट खोलने से पुल पर 8 फीट तक पानी भर गया। इससे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला हाईवे बंद हो गया है। उधर, हिमाचल प्रदेश में अब तक 153 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 1436 करोड़ की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। बादल फटने, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाओं में 414 मकान और 297 दुकानें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं।

छत्तीसगढ़ में कार नाले में बह गई, जिसमें एक बच्चा लापता है। महाराष्ट्र के पालघर सहित मुंबई, ठाणे और रत्नागिरी में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। कोलकाता, प्रयागराज, लखनऊ, जयपुर और झारखंड में भी सड़कों पर जलभराव और नुकसान की खबरें हैं। उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के 41 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दिनों में मौसम का यह रौद्र रूप और बढ़ सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई