Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अब कोर्ट जाने की नहीं जरूरत! जानिए कैसे भरें चालान घर बैठे वर्चुअल कोर्ट से

नई दिल्ली:अगर आपका ट्रैफिक चालान कट चुका है और तय समयसीमा में उसका भुगतान नहीं हुआ है, तो अब आपको कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है। सरकार की ई-कोर्ट्स मिशन मोड परियोजना के अंतर्गत बनाए गए वर्चुअल कोर्ट पोर्टल की मदद से आप घर बैठे चालान का भुगतान कर सकते हैं। यह एक सुविधाजनक और सुरक्षित प्रक्रिया है जिससे आप समय की बचत करते हैं और कोर्ट के चक्कर लगाने से भी बचते हैं।

भारत में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर आमतौर पर 60 दिनों के भीतर चालान भरना होता है। अगर यह समयसीमा पार हो जाती है, तो मामला वर्चुअल कोर्ट में ट्रांसफर हो जाता है। 90 दिनों तक भी अगर चालान नहीं भरा गया, तो मामला फिजिकल कोर्ट यानी जिला न्यायालय में पहुंच सकता है।

वर्चुअल कोर्ट क्या है? यह भारत सरकार का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां ट्रैफिक चालानों की स्थिति देखी जा सकती है, फाइन भर सकते हैं और आवश्यकता होने पर चालान को चुनौती भी दी जा सकती है।

अगर आपका चालान वर्चुअल कोर्ट में चला गया है तो निम्न प्रक्रिया से आप उसका भुगतान कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले https://vcourts.gov.in पर जाएं।
  2. अपने वाहन के पंजीकरण वाले राज्य का चयन करें।
  3. चालान को मोबाइल नंबर, वाहन नंबर, चालान नंबर या CNR नंबर से सर्च करें।
  4. कैप्चा भरकर OTP से लॉगिन करें।
  5. चालान की डिटेल्स देखने के बाद “I wish to pay the proposed fine” चुनें।
  6. नेट बैंकिंग, UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड से भुगतान करें।

भुगतान के तुरंत बाद डिजिटल रसीद प्राप्त होगी जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यदि चालान 90 दिनों तक नहीं भरा गया तो यह मामला कोर्ट में कानूनी रूप ले सकता है और आपको अदालत में पेश होना पड़ सकता है। इसलिए समय रहते चालान का निपटारा करना सबसे बेहतर उपाय है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई