गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बीजेपी की नई टीम घोषित, लालजी यादव बने जिला अध्यक्ष

पेंड्राभारतीय जनता पार्टी ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने की। इसमें प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति भी शामिल रही।

नई टीम में लालजी यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं 6 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिनमें शामिल हैं:

राकेश चतुर्वेदी (पूर्व पार्षद, नगर पालिका पेंड्रा)

नीरज जैन

राकेश दीक्षित

दयाचंद पोर्ते

लूसन सिंह राठौर

मीरा पाव

https://youtu.be/dOObfuTasJA

इसके अलावा, कुबेर सिंह सर्राटी और किशन सिंह ठाकुर (मरवाही के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष) को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे को दोबारा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और माना जा रहा है कि इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button