गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: एक दिन में 51,727 महिलाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट, वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ जिला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में चलाए गए रक्त शक्ति महाअभियान ने इतिहास रच दिया है। इस अभियान के तहत एक ही दिन में 51,727 महिलाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया, जिससे जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।

यह महाभियान जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। इस पूरे अभियान का नेतृत्व कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की स्टेट हेड सोनल राकेश शर्मा ने कलेक्टर को प्रमाण पत्र सौंपा।

अभियान में 13 से 45 वर्ष की आयु की बालिकाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वे घरों से निकलकर जांच केंद्रों तक पहुंचीं और अपना हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले को एनीमिया मुक्त बनाना है, ताकि महिलाओं और बच्चियों के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके। जिले में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर एक दिन में स्वास्थ्य जांच की गई है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई