बेवफाई के मामले में दिल्ली दूसरे नंबर पर, कांचीपुरम बना सबसे अव्वल शहर, मुंबई टॉप-20 से बाहर

भारत में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है। 2025 में जारी एशले मैडिसन की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के 9 शहर देश के टॉप-20 बेवफाई वाले शहरों में शामिल हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी का मध्य दिल्ली क्षेत्र इस सूची में दूसरे स्थान पर है। वहीं 2024 में टॉप पर रहने वाला मुंबई इस बार टॉप-20 की सूची से बाहर हो गया है।

कांचीपुरम ने चौंकाया, पहली बार बना नंबर-1 शहर
सबसे हैरानी की बात यह है कि तमिलनाडु का छोटा शहर कांचीपुरम पहली बार एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामलों में देशभर में नंबर-1 पर पहुंच गया है। पिछले साल यह 17वें स्थान पर था।

गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद भी लिस्ट में शामिल
रिपोर्ट में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अलावा एनसीआर के शहर जैसे गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद भी शामिल हैं।

छोटे शहरों में बढ़ रही है बेवफाई की प्रवृत्ति
रिपोर्ट में बताया गया है कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके पीछे डेटिंग ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का बढ़ता इस्तेमाल प्रमुख कारण माना जा रहा है।

53% भारतीयों ने माना- किया पार्टनर से धोखा
एशले मैडिसन की एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, 53% भारतीयों ने स्वीकार किया था कि उन्होंने अपने जीवनसाथी को धोखा दिया है। अब यह ट्रेंड छोटे शहरों में भी तेजी से फैलता दिख रहा है।

क्या है एशले मैडिसन?
एशले मैडिसन एक कनाडाई-फ्रांसीसी ऑनलाइन डेटिंग साइट है, जो खासतौर पर शादीशुदा लोगों के लिए बनाई गई है जो सीक्रेट अफेयर की तलाश में रहते हैं। इसकी शुरुआत 2002 में हुई थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button