Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

नागौर SP की विदाई जुलूस ने कानून की धज्जियाँ उड़ाईं, सोशल मीडिया पर विवाद

राजस्थान में हाल ही में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद कुछ जिलों में एसपी के विदाई समारोहों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। नागौर में बिना परमिशन के बावजूद एसपी ने जुलूस निकालकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राजस्थान में पिछले दिनों आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद कुछ जिलों के एसपी के विदाई समारोह सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एसपी के विदाई समारोह के वीडियो और रील पुलिस महकमे के गलियारों में भी काफी चर्चा में है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इसे जिले के एसपी का शक्ति प्रदर्शन बता रहे हैं तो कई आईपीएस अधिकारियों ने इसे खाकी वर्दी की छवि को धूमिल करने की कोशिश बताया है।

आपको बता दें कि भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा, नागौर एसपी नारायण टोगस, झालावाड़ एसपी रिचा तोमर और धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा के विदाई के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं नागौर में तो एसपी नारायण टोगस ने तो हद ही कर दी और जिले में लगी धारा 163 की निषेधाज्ञा के बावजूद विदाई का जुलूस निकाल दिया। अब जब जिले का एसपी ही कलेक्टर के आदेश को दरकिनार करते हुए अपनी हनक में कानून तोड़ता है तो कोई कहां जाए।

वरिष्ठ अधिवक्ता ए के जैन ने कहा कि एसपी पूरे जिले की कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार होता है। आईपीएस ऑफिसर पर ऑल इंडिया सर्विस रूल लागू होते हैं। इसमें साफ लिखा हुआ है कि कोई भी अधिकारी किसी भी जातिवादी संगठन के कार्यक्रम में भाग नहीं लेगा। इसके अलावा किसी भी प्राइवेट व्यक्ति से कोई सम्मान या गिफ्ट प्राप्त नहीं करेगा। अगर किसी राजकार्य में गिफ्ट आता है तो उसे राजकीय कोष में जमा करना होगा।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अगर किसी जातिवादी संगठनों में भाग ले रहे हैं तो यह अपने आप में गंभीर विषय है और राज्य सरकार और डीजीपी पुलिस को इस पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। जैन ने कहा कि नागौर एसपी ने धारा 163 के दौरान जुलूस निकाला। वह पूरी तरीके से गलत है। इसमें बिना परमिशन के जुलूस निकाला गया और लोगों को इकट्ठा किया गया। घोड़ी पर बैठकर सवारी निकाली गई यह अपने आप में भारतीय दंड संहिता का उल्लंघन है।

इसमें धारा 188 के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। आमतौर पर देखा जाता है कि पुलिस धारा 163 का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई करती है, लेकिन यहां पुलिस खुद कानून तोड़ रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई