अमिताभ और आमिर की पुरानी कारों पर लगा 38 लाख जुर्माना

बेंगलुरु के कारोबारी 'KGF बाबू' पर कार्रवाई

बेंगलुरु। बेंगलुरु के जाने-माने कारोबारी यूसुफ शरीफ उर्फ ‘KGF बाबू’ पर ट्रैफिक विभाग ने भारी जुर्माना लगाया है। दो लग्जरी कारों – रोल्स रॉयस फैंटम और घोस्ट पर  38.26 लाख का जुर्माना सिर्फ इसलिए लगा क्योंकि इन कारों पर रोड टैक्स नहीं भरा गया था। हैरानी की बात यह है कि ये गाड़ियां पहले बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान की थीं।

हालांकि अब इन कारों का इस्तेमाल यूसुफ शरीफ कर रहे हैं, लेकिन कारें अब भी महाराष्ट्र नंबर पर पंजीकृत हैं और कागजों में मालिकाना हक अभी भी इन फिल्मी सितारों के नाम पर है। कर्नाटक में मोटर व्हीकल नियम के मुताबिक, यदि कोई गाड़ी राज्य में एक साल से अधिक समय तक चलाई जाती है, तो उसे कर्नाटक में पुनः रजिस्टर कराना और स्थानीय रोड टैक्स भरना अनिवार्य होता है।

जानकारी के अनुसार, रोल्स रॉयस फैंटम वर्ष 2021 से और घोस्ट वर्ष 2023 से बेंगलुरु में चल रही हैं। इस नियम उल्लंघन की वजह से ही इन कारों पर यह भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन अब इन गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन और टैक्स संबंधित कागजातों की जांच में जुट गया है। यह मामला इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि इसमें बॉलीवुड सितारों का पुराना कनेक्शन और एक चर्चित कारोबारी की संलिप्तता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई