मंदिर के रेस्टोरेंट में युवक ने खाया चिकन, बादशाह का फूटा गुस्सा,

लंदन: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। मामला एक पवित्र स्थल — लंदन स्थित इस्कॉन मंदिर के गोविंद रेस्टोरेंट से जुड़ा है, जहां एक विदेशी युवक खुलेआम मांस खाते हुए कैमरे में कैद हो गया।
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अफ्रीकन युवक लंदन के इस्कॉन मंदिर परिसर में मौजूद गोविंद रेस्टोरेंट में प्रवेश करता है।
वह सीधे काउंटर पर जाकर पूछता है — क्या यह वीगन रेस्टोरेंट है? जिस पर वहां मौजूद महिला जवाब देती है —हां, यहाँ मीट, प्याज और लहसुन कुछ भी परोसा नहीं जाता।”
इस बातचीत के कुछ ही पलों बाद युवक अपने बैग से KFC का चिकन बॉक्स निकालता है और रेस्टोरेंट के भीतर ही मांस खाना शुरू कर देता है।
स्टाफ और लोगों में नाराज़गी
जैसे ही युवक ने मांस खाना शुरू किया, वहाँ मौजूद महिलाएं और स्टाफ घबरा गए।
उन्होंने बार-बार युवक से रेस्टोरेंट छोड़ने की अपील की, लेकिन युवक ने किसी की बात नहीं मानी और मांस खाते हुए वहीं खड़ा रहा।
यह दृश्य धार्मिक आस्थाओं का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बादशाह ने दी तीखी प्रतिक्रिया
इस घटना पर अब मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह का गुस्सा भी सामने आया है।
बादशाह ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर वीडियो को रीपोस्ट करते हुए लिखा:
“यहां तक कि चिकन भी शर्मिंदा होगा। इस लड़के को चिकन की नहीं, चेहरे पर चप्पलों की भूख है। असल ताकत इस चीज की इज्जत करने में है, जिसे हम नहीं समझते।
बादशाह की यह पोस्ट कुछ ही घंटों में लाखों बार देखी जा चुकी है, और कई यूज़र्स ने युवक के इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है।
धार्मिक भावनाएं आहत, कड़ी कार्रवाई की मांग
इस्कॉन समुदाय से जुड़े कई लोगों ने इस घटना को आस्था का अपमान बताया है और इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि पवित्र स्थलों की मर्यादा का हर हाल में सम्मान किया जाना चाहिए, और ऐसा कृत्य जानबूझकर उकसावे की कोशिश हो सकता है।





