Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Drink Sabudana Milkshake : सावन में व्रत के दौरान एनर्जी के लिए पिएं साबूदाना मिल्कशेक

Drink Sabudana Milkshake : साबूदाना कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो व्रत के दौरान शरीर को जरूरी ऊर्जा प्रदान करता है।

सावन का पवित्र महीना पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। (Drink Sabudana Milkshake) खासकर सोमवार को व्रत रखने वाले भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करते हैं। व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है, ताकि आप दिनभर बिना थके अपने धार्मिक अनुष्ठान पूरे कर सकें। ऐसे में एक पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प है – साबूदाना मिल्कशेक। यह ड्रिंक न केवल व्रत के लिए उपयुक्त है, बल्कि शरीर को तुरंत एनर्जी देने में भी मददगार है।

क्यों खास है साबूदाना मिल्कशेक?(Drink Sabudana Milkshake)

साबूदाना कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो व्रत के दौरान शरीर को जरूरी ऊर्जा प्रदान करता है। दूध और केसर मिलाने से यह और अधिक पौष्टिक हो जाता है। इसमें इलायची का स्वाद और मेवों की सजावट इसे स्वादिष्ट और आकर्षक बनाते हैं।

जरूरी सामग्री:

साबूदाना (सगी) – ¼ कप
दूध – 2 कप (ठंडा)
चीनी – 2 से 3 टेबलस्पून (वैकल्पिक रूप से शहद या खजूर का पेस्ट)
इलायची पाउडर – ¼ टीस्पून
बादाम या काजू – 5-6 (सजावट के लिए)
केसर – कुछ धागे
पानी – उबालने के लिए

बनाने की विधि:

1. सबसे पहले साबूदाना को 2-3 बार अच्छे से धो लें और फिर 3-4 घंटे के लिए हल्के पानी में भिगो दें। पानी इतना हो कि साबूदाना सिर्फ भीग जाए, ज्यादा पानी ना हो।
2. फिर एक पैन में पानी उबालें और उसमें भीगा हुआ साबूदाना डालें। इसे धीमी आंच पर लगभग 8-10 मिनट तक पकाएं, जब तक यह पारदर्शी और नरम न हो जाए। इसके बाद अतिरिक्त पानी निकाल दें और साबूदाना ठंडा कर लें।
3. अब एक मिक्सर में ठंडा दूध, पका हुआ साबूदाना, चीनी (या व्रत के अनुसार शहद/खजूर का पेस्ट), इलायची पाउडर और केसर डालें। इसे अच्छे से ब्लेंड करें ताकि स्मूद मिल्कशेक तैयार हो जाए।
4. तैयार मिल्कशेक को सर्विंग ग्लास में डालें और ऊपर से कटे हुए बादाम या काजू डालकर सजाएं। चाहें तो कुछ साबूदाना साबुत भी ऊपर से डाल सकते हैं।

विकल्प:(Drink Sabudana Milkshake)

अगर आप चाहें तो इसे बिना मिक्सर ब्लेंड किए भी पी सकते हैं। बस उबले हुए साबूदाना को ठंडे दूध में मिलाएं और मीठा डालकर पी लें। सावन के व्रत में साबूदाना मिल्कशेक एक बेहतरीन हेल्दी और एनर्जेटिक विकल्प है। इसे बनाना आसान है और यह स्वादिष्ट भी होता है। इसे पीकर आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे और व्रत के दौरान कमजोरी नहीं महसूस होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई