Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

EPFO पेंशन चाहते हैं? इस बड़ी गलती से बचें वरना नहीं मिलेगी पेंशन!

नई दिल्ली:अगर आप रिटायरमेंट के बाद EPFO की पेंशन का लाभ लेना चाहते हैं, तो एक आम लेकिन गंभीर गलती से बचना बेहद जरूरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने साफ कर दिया है कि अगर किसी कर्मचारी ने नौकरी छोड़ते समय पूरी पीएफ राशि निकाल ली, जिसमें EPS (कर्मचारी पेंशन स्कीम) का हिस्सा भी शामिल है, तो उसे पेंशन का हक नहीं मिलेगा।

हर महीने कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 12% पीएफ खाते में जाता है। कंपनी भी इतना ही योगदान देती है, जिसमें से 8.33% हिस्सा EPS में जमा होता है। यही EPS हिस्सा रिटायरमेंट के बाद पेंशन का आधार बनता है। लेकिन कई लोग नौकरी बदलते वक्त या अचानक जरूरत पड़ने पर पूरा पीएफ निकाल लेते हैं, जिसमें EPS की राशि भी शामिल होती है। इसी एक फैसले से पेंशन का सपना अधूरा रह जाता है।

EPFO के नियमों के मुताबिक, यदि आपने लगातार 10 वर्षों तक PF में योगदान किया है और EPS की रकम को नहीं छुआ है, तो 50 वर्ष की उम्र के बाद आप पेंशन के लिए पात्र बनते हैं। इसलिए विशेषज्ञों की सलाह है कि यदि PF से आंशिक निकासी करनी हो, तो केवल EPF वाले हिस्से से करें, EPS को यूं ही सुरक्षित छोड़ दें।

EPFO ने 1 जनवरी 2025 से एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसके तहत अब आप देश के किसी भी बैंक से पेंशन निकाल सकते हैं। पहले यह सुविधा केवल कुछ चुनिंदा बैंकों तक सीमित थी। डिजिटल वेरिफिकेशन के ज़रिए अब यह प्रक्रिया और सरल हो गई है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो नौकरी छोड़ने के बाद अपने गांव या अन्य शहरों में जाकर बस गए हैं।

इसलिए अगर आप भी अपने रिटायरमेंट को सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो EPS फंड को हाथ न लगाएं और कम से कम 10 साल तक योगदान सुनिश्चित करें। यह छोटी-सी सावधानी भविष्य में आपके लिए बड़ी राहत बन सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई