रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार: कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

रायपुर।  रायपुर सेंट्रल जेल में शुक्रवार को एक बार फिर गैंगवार की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जेल में बंद युथ कांग्रेस के नेता आशीष शिंदे पर दो कैदियों ने मिलकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में शिंदे के साथ एक अन्य कैदी भी घायल हो गया। दोनों को तुरंत अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां शिंदे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हमलावरों ने पीठ और सिप (सिर और पीठ) को निशाना बनाते हुए हमला किया। शुरुआती जांच के अनुसार, यह हमला जेल के अंदर चल रही गुटबाजी और राजनीतिक रंजिश का परिणाम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों की पहचान कर ली गई है, हालांकि उनके नामों का खुलासा अभी जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि जेल के भीतर लंबे समय से प्रतिद्वंदी गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इससे पहले भी बुधवार को एक जेल प्रहरी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। दो दिन में दो हिंसक घटनाओं ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हमले के बाद जेल प्रशासन ने आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। आशीष शिंदे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव की मदद करने के आरोप में जेल में बंद हैं। श्रीवास्तव को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है। इस घटना के बाद जेल में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई