लगातार 6 फिल्में हुईं फ्लॉप, फिर शाहरुख ने दिलाई हिट—प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड सफर

मुंबई:प्रियंका चोपड़ा, जो अब अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत का बड़ा नाम बन चुकी हैं, कभी बॉलीवुड में हिट की तलाश में भटक रही थीं। मिस वर्ल्ड 2000 बनने के बाद फिल्मों में आईं प्रियंका को शुरुआत में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्हें लगातार 6 फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा था—जिसमें सलाम-ए-इश्क, बिग ब्रदर, लव स्टोरी 2050, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, द्रोणा और चमकू शामिल हैं।

2008 में फैशन जैसी मल्टीस्टारर फिल्म ने उन्हें थोड़ा राहत दी, लेकिन यह भी केवल एवरेज रही। इसके बाद दोस्ताना और कमीने ने कुछ उम्मीदें जगाईं, लेकिन प्यार इम्पॉसिबल, अनजाना अनजानी और 7 खून माफ जैसी फिल्मों के फ्लॉप होने से प्रियंका का करियर डगमगाता रहा।

फिर साल 2011 में शाहरुख खान के साथ डॉन 2 आई और इस फिल्म की सफलता ने प्रियंका को दोबारा बॉलीवुड की बड़ी लीग में पहुंचा दिया। इसके बाद अग्निपथ जैसी फिल्में भी हिट साबित हुईं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका ने अब तक 39 हिंदी फिल्में की हैं, जिनमें से 22 फिल्में फ्लॉप रहीं। वहीं, 7 फिल्में एवरेज, 8 हिट, 1 सुपरहिट और 1 ब्लॉकबस्टर रही है। अब वे हॉलीवुड में सक्रिय हैं, लेकिन भारतीय सिनेमा से उनका जुड़ाव कायम है।

प्रियंका चोपड़ा का सफर मिस वर्ल्ड से लेकर ग्लोबल आइकन बनने तक कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है। फैशन, बर्फी, 7 खून माफ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। आज प्रियंका एक सफल अभिनेत्री, सिंगर और निर्माता हैं, जो निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button