छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन, कई मुद्दों पर हंगामे के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन की तरह आज भी सदन में हंगामे के पूरे आसार हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विभागों से जुड़े कई सवाल आज पूछे जाएंगे। इसके साथ ही सदन में चार ध्यानाकर्षण भी लगाए गए हैं।

विधायक राजेश अग्रवाल एंबुलेंस की कमी का मुद्दा उठाएंगे, जबकि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत रेडी टू ईट योजना पर सवाल करेंगे। विधायक शेषराज हरवंश अवैध शिकार का मुद्दा उठाएंगी, वहीं अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और भावना बोहरा राज्य में घुसपैठियों के मुद्दे को लेकर सवाल उठाएंगे।

इसके अलावा आज सदन में चार याचिकाएं भी पेश की जाएंगी, जिन्हें विधायक लखेश्वर बघेल, भावना बोहरा, ललित चंद्राकर और सावित्री मंडावी पेश करेंगे।

साथ ही, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने के लिए प्रस्ताव भी लाया जाएगा, जिसे संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप पेश करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई