Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

स्पाइसजेट फ्लाइट में दो यात्रियों का हंगामा, जबरन कॉकपिट में घुसने की कोशिश पर उतारे गए विमान से

नई दिल्ली:दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ी सुरक्षा चूक होते-होते रह गई, जब स्पाइसजेट की मुंबई जाने वाली फ्लाइट SG9282 में दो यात्रियों ने उड़ान से पहले कॉकपिट में जबरन घुसने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई जब विमान टैक्सीइंग कर रहा था। हंगामा बढ़ने पर पायलट ने विमान को रनवे से हटाकर वापस बे में लाया और दोनों यात्रियों को विमान से उतार कर CISF के हवाले कर दिया गया।

स्पाइसजेट की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि यह घटना 14 जुलाई को हुई। फ्लाइट दोपहर 12:30 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन सुरक्षा वजहों से इसमें सात घंटे की देरी हुई और यह शाम 7:21 बजे उड़ान भर सकी। बयान में कहा गया कि दोनों यात्रियों ने केबिन क्रू और अन्य यात्रियों के कहने के बावजूद अपनी सीटों पर बैठने से इनकार किया और विमान संचालन में बाधा डाली।

एयरलाइंस ने कहा कि इन यात्रियों का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक और सुरक्षा के लिए खतरा था, इसलिए पायलट ने सभी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें विमान से हटाने का फैसला लिया।

इस घटना के अलावा एक और परेशानी पुणे से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट SG-914 में सामने आई, जिसे उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी के चलते रद्द करना पड़ा। यात्रियों ने फ्लाइट के 9 घंटे देरी से रवाना होने का दावा किया, लेकिन एयरलाइन ने इसे खारिज करते हुए कहा कि फ्लाइट निर्धारित समय शाम 5:15 बजे से थोड़ी देर से रात 9:05 बजे रवाना हुई।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं घरेलू उड़ानों की सुरक्षा और प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रही हैं। DGCA और अन्य संबंधित एजेंसियों से उम्मीद की जा रही है कि वे इन मामलों में सख्त कार्रवाई करेंगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई