छत्तीसगढ़: सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में नकल पकड़ी गई, अब जूते-ज्वेलरी और फुल बांह के कपड़े बैन

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यापमं (Vyapam) की पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में बिलासपुर के एक केंद्र पर रविवार को हाईटेक तरीके से नकल करते हुए कुछ लोग पकड़े गए। इसके बाद व्यापमं ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब परीक्षा में जूते, कान की ज्वेलरी और फुल बांह के कपड़े पहनकर एंट्री नहीं मिलेगी।

व्यापमं की तरफ से जारी नए नियमों के मुताबिक, अब अभ्यर्थी सिर्फ चप्पल पहनकर परीक्षा में आ सकेंगे। कान की कोई भी ज्वेलरी (जैसे ईयररिंग्स) भी बैन रहेगी। 20 जुलाई को होने वाली सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा इन्हीं नए नियमों के तहत होगी।

ये नियम भी लागू होंगे:

परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।

हल्के रंग के कपड़े पहनकर आना होगा।

परीक्षा शुरू होने के बाद पहले और आखिरी आधे घंटे में कक्ष से बाहर नहीं जा सकेंगे।

मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, इयरफोन, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह से बैन रहेगा।

परीक्षा केंद्र का पता पहले से पता करना होगा ताकि देरी न हो।

व्यापमं ने साफ कहा है कि जो भी इन नियमों का पालन नहीं करेगा, उसे परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button