Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

दिल्ली-हरियाणा-यूपी में भूकंप के तेज झटके, 4.4 रही तीव्रता; झज्जर बना केंद्र

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार सुबह करीब 9:04 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई, और इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में रहा। भूकंप करीब 10 सेकंड तक महसूस किया गया, जिससे लोग डर के मारे घरों, दफ्तरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, झज्जर में सुबह दो बार झटके महसूस किए गए। पहला झटका 9:07 बजे और दूसरा 9:10 बजे आया। भूकंप का केंद्र झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर दिशा में था। इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़, भिवानी, रोहतक और जींद जैसे शहरों में भी झटके महसूस किए गए।

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। झज्जर निवासी रमेश कुमार ने बताया, “सुबह बिस्तर हिलने लगा। पहले सोचा कुछ और है, लेकिन कुछ ही देर में दूसरा झटका भी आया, तो सभी लोग डरकर बाहर आ गए।” झज्जर से सटे बहादुरगढ़ में भी कई लोगों ने झटके महसूस किए और सड़कों पर दौड़ते नजर आए।

भिवानी में झटके महसूस किए गए

भिवानी जिले में भी हल्के झटके दर्ज किए गए। एनसीएस के अनुसार, यहां झटके की तीव्रता कम रही और केंद्र की जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और ऊंची इमारतों से दूर रहने की अपील की है।

छह महीने में तीसरी बार आया भूकंप

दिल्ली के एक व्यक्ति ने कहा, “भूकंप के झटके अचानक आए। डर तो लगा, लेकिन हमें ऐसी स्थिति में संयम और सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।” गौरतलब है कि बीते छह महीनों में यह तीसरी बार है जब दिल्ली-NCR में भूकंप महसूस किया गया है। इससे पहले 17 फरवरी और 19 अप्रैल को भी भूकंप के झटके आए थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई