Modi highest civilian honors : मोदी बने दुनिया के पसंदीदा नेता
Modi highest civilian honors : मिले 24 से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। (Modi highest civilian honors) वह भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्हें दुनिया के 24 से ज्यादा देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री को अब तक नहीं मिला था। इन सम्मानों के जरिए ना सिर्फ नरेंद्र मोदी को, बल्कि भारत को भी पूरी दुनिया में सम्मान और पहचान मिली है।
क्या होते हैं अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान?
हर देश अपने यहां कुछ खास पुरस्कार तय करता है जो वह उन लोगों को देता है जिन्होंने उनके देश के साथ मजबूत संबंध बनाए हों या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति, सहयोग और विकास के लिए काम किया हो। जब किसी दूसरे देश का नेता यह सम्मान पाता है, तो यह उस देश की तरफ से मित्रता और आदर का प्रतीक होता है।
किस-किस देश ने नरेंद्र मोदी को सम्मान दिया?
पीएम मोदी को जिन देशों ने अब तक सम्मानित किया है उनमें नाम शामिल हैं:
ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना (घाना)
ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय (साइप्रस)
ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (रूस)
ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (भूटान)
ऑर्डर ऑफ नील (मिस्र)
ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (फ्रांस)
ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर (कुवैत)
ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअज़ीज़ (सऊदी अरब)
ऑर्डर ऑफ अमानुल्लाह खान (अफगानिस्तान)
ऑर्डर ऑफ ज़ायेद (यूएई)
किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रिनैसां (बहरीन)
ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (नाइजीरिया)
ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस (गयाना)
डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर (डोमिनिका)
ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस (बारबाडोस)
ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (फिजी)
ऑर्डर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन (फिलिस्तीन)
रूल ऑफ निशान इज़्जुद्दीन (मालदीव)
हर सम्मान के पीछे कोई ना कोई खास वजह रही — कभी भारत की मदद, कभी कूटनीतिक रिश्तों को मजबूत करना, तो कभी वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका के लिए।
दूसरे प्रधानमंत्रियों को कितने सम्मान मिले?
नरेंद्र मोदी से पहले किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री को इतने सम्मान नहीं मिले। प्रधानमंत्री,नरेंद्र मोदी को 24+ सम्मान, पूर्व प्रधानमंत्री, जवाहरलाल नेहरू को 2, इंदिरा गांधी को 2, वहीँ डॉ. मनमोहन सिंह को 2 और राजीव गांधी कोई सम्मान नहीं मिला है.
ये सम्मान भारत के लिए क्यों ज़रूरी हैं?
ये सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे भारत को दिए गए सम्मान हैं। इससे भारत की छवि दुनिया में और मजबूत हुई है।
आज भारत को एक शक्तिशाली, जिम्मेदार और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश के रूप में देखा जा रहा है। यह भारत की सफल विदेश नीति और वैश्विक नेतृत्व का भी प्रमाण है।
मोदी को इतने सम्मान क्यों मिलते हैं?
उन्होंने विदेश नीति को सक्रिय और मजबूत बनाया
वैश्विक मंचों पर भारत की बात मजबूती से रखी
योग, आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति को दुनिया में फैलाया
कोरोना काल में ‘वैक्सीन मैत्री’ जैसी पहल से दुनिया की मदद की व्यापार और सहयोग को आगे बढ़ाया





