रायपुर: सरकारी रोक के बावजूद वीआईपी रोड पर जमीन माफियाओं की अवैध प्लॉटिंग जारी, दलितों के भूखंडों पर भी कब्जा

रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित धर्मपुरा और नकटी गांव में जमीन माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। सरकारी रोक के बावजूद यहां बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग, सड़क और बिजली पोल लगाने, और आरक्षित जमीन बेचने जैसे काम खुलेआम हो रहे हैं।

सरकार ने पहले इस इलाके के लेआउट को आंशिक मंजूरी दी थी, लेकिन बाद में उसे प्रेस नोट जारी कर रद्द कर दिया और भविष्य में किसी भी तरह की प्लॉटिंग पर रोक लगा दी। इसके बावजूद जमीन माफिया न सिर्फ पहले से तय जमीन पर प्लॉट बेच रहे हैं, बल्कि आसपास की कृषि जमीन को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में बाँटकर बेच रहे हैं।

इस अवैध काम में हेमलता सुराना, आनंद सुराना, राजेश जैन और राजेंद्र सुराना (मैसर्स अनमोल एस्टेट) जैसे रसूखदार लोगों के नाम सामने आए हैं।

आरक्षित जमीन भी बेची

यहां गरीबों, दलितों और गार्डन के लिए आरक्षित भूखंडों पर भी कब्जा कर लिया गया है। इन भूखंडों पर दुकानों और गोदामों का निर्माण कर दिया गया है, जो पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन है।

बिना अनुमति बन रही कॉलोनी

जांच में पता चला कि कॉलोनी में ट्रांसफार्मर, बिजली के खंभे, सड़कें और नालियां तक बना दी गई हैं। लेकिन इसके लिए न तो नगर निगम से और न ही बिजली कंपनी से कोई अनुमति ली गई है।

जमीन माफियाओं की इस हरकत से साफ है कि सरकार की रोक और नियमों की परवाह किए बिना यह कारोबार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को जल्द सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button