Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

काउंटी क्रिकेट में चमके युजवेंद्र चहल, इंग्लैंड में चटकाए 4 विकेट

कैंटरबरी (इंग्लैंड):टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में खेले गए काउंटी डिवीजन-2 के 34वें मुकाबले में नॉर्थम्प्टनशायर की ओर से खेलते हुए चहल ने केंट के खिलाफ दूसरी पारी में 4 अहम विकेट झटके। इस प्रदर्शन से उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे शीर्ष स्तर की क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मैच में केंट की पहली पारी में चहल को कोई सफलता नहीं मिली थी, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अपनी स्पिन का जादू बिखेरते हुए 30 ओवर में 6 मेडन डालकर 51 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके द्वारा फेंकी गई एक गेंद ने बल्लेबाज एकांश सिंह का ऑफ स्टंप उड़ा दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह नजारा मैच के आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिला, जिसमें गेंद लेग स्टंप के बाहर गिरकर टर्न लेते हुए सीधे ऑफ स्टंप पर जा लगी।

इस मैच में नॉर्थम्प्टनशायर ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 722 रन बनाकर पारी घोषित की थी, जबकि केंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 566 रन बनाए थे। दूसरी पारी में केंट के 8 विकेट 135 रन पर गिर चुके थे और नॉर्थम्प्टनशायर जीत के काफी करीब था, लेकिन मैथ्यू क्विन और जोय एविसन की नौवें विकेट की साझेदारी ने मैच ड्रॉ करा दिया।

मैच के बाद चहल ने कहा, “मैं अपनी टीम की जीत चाहता था, लेकिन ड्रेसिंग रूम का माहौल शानदार है और इस टीम का हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं।”

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में भी चहल ने हैट्रिक लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। अब इंग्लैंड की धरती पर उनकी फिरकी एक बार फिर चर्चा में है, जो भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई