क्या हार्ट अटैक का कोविड वैक्सीन से है संबंध? स्वास्थ्य संस्थाओं ने दी सफाई

युवाओं की अचानक हो रही मौतों के पीछे क्या वाकई कोरोना वैक्सीन जिम्मेदार है?
हाल ही में कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला और कर्नाटक के हासन ज़िले में कुछ दिनों में 22 से ज्यादा युवाओं की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर ये चर्चा ज़ोरों पर है कि कहीं इसके पीछे कोविड वैक्सीन तो नहीं है।

इन सवालों को गंभीरता से लेते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जांच के आदेश भी दिए और वैक्सीन की भूमिका की जांच की बात कही। लेकिन अब इस पर सरकार और देश की शीर्ष स्वास्थ्य संस्थाओं ICMR और एम्स का कहना है की कोविड वैक्सीन और हार्ट अटैक से होने वाली मौतों के बीच फिलहाल कोई वैज्ञानिक और सीधा संबंध नहीं पाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी यही बात दोहराई है। उनके मुताबिक, इन मौतों के पीछे कई दूसरी वजहें भी हो सकती हैं जैसे:
जेनेटिक कारण,लाइफस्टाइल गलत खानपान, कम एक्सरसाइज और तनाव जैसी आदतें।
हाई बीपी, डायबिटीज या कोई पुरानी हृदय रोग।विशेषज्ञों ने यह भी कहा है कि वैक्सीनेशन के बाद कुछ दुर्लभ मामलों में स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं, लेकिन इनका सामान्य मौतों से कोई सीधा संबंध नहीं है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई