Flight Time Changed : जबलपुर,कोलकाता और जगदलपुर के लिए फ्लाइट का समय बदला
Flight Time Changed : एक जुलाई को कोलकाता के लिए फ्लाइट रहेगी रद्द

Flight Time Changed : जबलपुर,कोलकाता और जगदलपुर के लिए फ्लाइट का समय बदला
बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट द्वारा जबलपुर, कोलकाता और जगदलपुर के लिए उड़ने वाली फ्लाइट का रि-शेड्यूल किया गया है।(Flight Time Changed) अलायंस एयर द्वारा जारी किए गए शेड्यूल में 1 जुलाई को कोलकाता की फ्लाइट रद्द कर दी गई है। संशोधित समय के अनुसार महज रविवार और बुधवार की फ्लाइटों में बदलाव किया गया है, यह स्थिति 15 जुलाई तक ही रहेगी, इसके बाद पुनः फ्लाइट अपने तय समय पर चलेगी। बताया जा रहा है कि 6 और 13 जुलाई की फ्लाइट ज्यादतर रि शेड्यूल हो चुकी है। जिसके अनुसार दिल्ली से जबलपुर की फ्लाइट 6.55 बजेसे उड़ान भर कर 9.05 बजे पहुंचेगी, वहीं 10.20 बजे को बिलासपुर पहुंचकर 10.40 बजे को कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी।
Flight Time Changed : एक जुलाई को कोलकाता के लिए फ्लाइट रहेगी रद्द
इसी प्रकार कोलकाता से बिलासपुर के लिए 1.05 बजे को उड़ान भरेगी और 14.55 बजे को बिलासपुर में फ्लाइट लैंड करेगी। बिलासपुर से दोबारा जबलपुर के लिए 3.15 बजे को उड़ान भरेगी और जबलपुर से शाम 18.55 बजे को वापस बिलासपुर आएगी। यह फ्लाइट 6 और 13 जुलाई
को प्रभावित होगी। दोनों ही दिन रविवार के होंगे।इसी प्रकार बुधवार 2 व 9 जुलाई को दिल्ली से बिलासपुर आने वाली फ्लाइट सुबह 6.50 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भर कर 9.30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद बिलासपुर से कोलकाला 11.40 बजे को पहुंचेगी। कोलकाता से दोपहर 1.5 बजे उड़ान भरकर 14.55 बजे को बिलासपुर लैंड करेगी। बिलासपुर आने के बाद फ्लाइट 3.25 बजे जगदलपुर पहुंचेगी, जगदलपुर से जबलपुर 4.55 मिनट पर पहुंचेगी और जबलपुर से शाम 5.20 बजे उड़ान भरकर शाम 7.25 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। अलायंस एयर ने 1 जुलाई को कोलकाता की फ्लाइट रद्द कर दी है।





