सुकमा: कलेक्टर कार्यालय परिसर के एटीएम को लूटने की कोशिश, आरोपी पकड़ा गया

सुकमा: ज़िले में कलेक्टर कार्यालय परिसर में लगे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश की गई। घटना देर रात की है, जब एक युवक कुल्हाड़ी से एटीएम को तोड़ने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही वह पैसे निकालने वाला था, पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि रात 2 बजे मुंबई स्थित हेड क्वार्टर में एटीएम से जुड़ा अलार्म बजा, जिससे अधिकारियों को सूचना मिली और फिर जिले की पुलिस तुरंत हरकत में आई।
पकड़ा गया आरोपी देवेंद्र यादव, कूकानार थाना क्षेत्र के सूर्यपाल गांव का रहने वाला है। सुबह बैंक कर्मचारी थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।





