जगदलपुर में इलाजरत सरपंच पति ने की आत्महत्या, अस्पताल से भागकर लगाई फांसी

जगदलपुर। शहर से एक दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कावापाल पंचायत के सरपंच के पति कमलोचन बघेल, जो इलाज के लिए डिमरापाल अस्पताल में भर्ती थे, उन्होंने अस्पताल से भागकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 5:30 बजे कमलोचन अचानक अस्पताल से बिना किसी को बताए गायब हो गए। इसके बाद परिजन और पुलिस उनकी तलाश में जुट गए।

रविवार सुबह उनका शव एसपी ऑफिस के सामने एक चाय ठेले के पास पेड़ पर फांसी से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि कमलोचन ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई