रायपुर में 29 जून को लगेगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया पोस्टर जारी

रायपुर।चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से 29 जून 2025, रविवार को चेंबर भवन में एक बड़ा मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का पोस्टर आज चेंबर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी और अध्यक्ष सतीश थौरानी ने संयुक्त रूप से जारी किया।
इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य है – समाज के हर वर्ग को बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना। शिविर में अलग-अलग प्रकार की स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श मिलेगा।
इस मौके पर श्रीचंद सुंदरानी ने कहा, “हर व्यक्ति को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए। यह शिविर उसी दिशा में हमारा एक छोटा कदम है।” वहीं, सतीश थौरानी ने बताया, “शहर के जाने-माने डॉक्टर इस शिविर में सेवा देंगे। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ लें।”
चेंबर ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से इस शिविर में पहुंचने और इसका लाभ उठाने की अपील की है।
इस पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग मौजूद रहे
प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधा किशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, कार्यकारी महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक कपिल दोशी, उपाध्यक्ष और कार्यक्रम समन्वयक दिलीप इसरानी, लोकेश चंद्रकांत जैन, राजेश गुरनानी, मंत्री राहुल खूबचंदानी, आकाश दुदानी, सांस्कृतिक प्रभारी अनिल जोत सिंघानी, रवि सचदेव और सागर जी।
इसके अलावा, विकास आहूजा और अलोक शर्मा भी आयोजन में संयोजक के रूप में अहम भूमिका निभाएंगे।
यह स्वास्थ्य शिविर शहर के लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है- नि:शुल्क जांच, सलाह और सेवाएं, एक ही जगह पर।





