बीच रास्ते पत्नी छोड़कर दूसरे युवक के साथ भागी, पति ने थाने में की शिकायत

बिलासपुर। मस्तूरी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक की नई-नई शादी हुई थी, लेकिन महज 20 दिन बाद ही उसकी पत्नी उसे रास्ते में छोड़कर किसी और के साथ चली गई।
पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। युवक अंकित महिलांगे की कुछ दिन पहले ही रंजिता जोशी से शादी हुई थी। शादी के बाद रिवाज के मुताबिक पत्नी मायके चली गई थी। जब अंकित उसे वापस अपने ससुराल से विदा कराकर ला रहा था, तभी रास्ते में तीन युवकों ने उसकी बाइक को रोका और उस पर हमला कर दिया।
इस हमले के दौरान अंकित की पत्नी खुद बाइक से उतरी और उन युवकों में से एक के पीछे बैठकर चली गई। हैरानी की बात ये रही कि पत्नी ने पलटकर अपने पति की ओर देखा तक नहीं।
इस घटना से सदमे में आए अंकित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





