बिलासपुर में नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने नाबालिग बच्ची का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह जानकारी कोतवाली पुलिस को साइबर टिपलाइन के जरिए मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में युवक की पहचान माखन दास महंत के रूप में हुई है। आरोपी ने नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किस मकसद से वायरल किया गया और किन-किन प्लेटफॉर्म्स पर इसे साझा किया गया था।

इस घिनौनी हरकत से लोग बेहद आक्रोशित हैं और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई