वर्ल्ड बाइकर्स डे और योग दिवस पर निकली बाइक रैली, बिलासपुर में हुआ जोरदार स्वागत

रायपुर: रायपुर से सूरजपुर तक निकाली गई बाइक रैली ने आज बिलासपुर में दस्तक दी। छत्तीसगढ़ राइडर्स संघ द्वारा आयोजित इस रैली का उद्देश्य था—लोगों को फिटनेस और योग के प्रति जागरूक करना। जैसे ही राइडर्स की टीम बिलासपुर पहुंची, वहां डाक विभाग के अधीक्षक विनय प्रसाद और उनकी टीम ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और योग दिवस व वर्ल्ड बाइकर्स डे की शुभकामनाएं दीं।

बाइक के जरिए दिया योग और फिटनेस का संदेश

संघ के संस्थापक दिनेश कुमार ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से इस तरह की रैली निकालते आ रहे हैं, ताकि लोगों को योग, स्वास्थ्य और फिटनेस के महत्व के बारे में बताया जा सके।

युवाओं को जोड़ने की पहल

राइडर्स टीम के सदस्य डॉ. वरुण ताम्रकार ने बताया कि इस पहल का मकसद युवाओं को अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और सेहतमंद जीवनशैली से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बाइक यात्रा के जरिए संदेश देना युवाओं को ज्यादा आकर्षित करता है और असरदार भी होता है।

इस बाइक रैली में शामिल सभी राइडर्स ने मिलकर लोगों को यह संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच के लिए योग और फिटनेस जरूरी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button