खैरागढ़: छह दिन से लापता नवविवाहित जोड़ा डोंगरगढ़ से मिला, सकुशल परिजनों को सौंपा

खैरागढ़: मोहड़बरी गांव से छह दिन पहले लापता हुआ नवविवाहित पति-पत्नी का जोड़ा आखिरकार सकुशल मिल गया है। छुईखदान पुलिस ने दोनों को डोंगरगढ़ से बरामद कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार नरेंद्र वर्मा (28) और उसकी पत्नी ट्विंकल वर्मा (25) बीते 14 जून को घर से निकले थे। उन्होंने परिजनों को बताया था कि वे पत्नी के मायके चकनार जा रहे हैं, लेकिन वहां दोनों पहुंचे ही नहीं। इसके बाद उनके मोबाइल भी बंद हो गए, जिससे परिवार को अनहोनी की चिंता होने लगी।

परिजनों ने 17 जून को छुईखदान थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और 20 जून को दोनों को डोंगरगढ़ से ढूंढ निकाला। पूछताछ में पता चला कि वे आपसी पारिवारिक विवाद के कारण कुछ दिन अकेले रहना चाहते थे, इसलिए बिना किसी को बताए वहां चले गए थे।

छुईखदान थाना प्रभारी जितेन्द्र बंजारे ने बताया कि दोनों सुरक्षित हैं और अब अपने परिवार के साथ हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घरवालों या पुलिस को जरूर जानकारी दें, ताकि समय रहते मदद की जा सके।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई