भिलाई: नवविवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, दो महीने की थी गर्भवती:जांच में जुटी पुलिस

भिलाई।जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
बताया जा रहा है कि मृतका दो महीने की गर्भवती थी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
पुलिस का कहना है कि घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है, और परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है, और लोग इस दुखद खबर से सदमे में हैं।





