फिंगेश्वर: विधवा महिलाओं से पेंशन के नाम पर 2-2 लाख की अवैध वसूली, जांच शुरू

राजिम: फिंगेश्वर ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में काम करने वाले दो बाबूओं पर दो विधवा महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि पेंशन के नाम पर उनसे 2-2 लाख रुपए की अवैध वसूली की गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक शिक्षक गेसराम कंवर की विधवा पत्नी पिछले 4 सालों से पेंशन के लिए भटक रही हैं। उनका आरोप है कि विभाग के बाबू खोरबाहरा राम ध्रुव ने उनसे पेंशन प्रकरण बनाने के नाम पर चेक से 2 लाख 80 हजार रुपए निकलवाए। वहीं, एक अन्य पीड़िता चेनसिंह दीवान की विधवा ने बताया कि बाबू मजहर खान ने उनसे सीधे 2 लाख रुपए नकद की मांग की, जो उन्होंने मजबूरी में दे दिए।

महिलाओं ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला शिक्षा अधिकारी से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच टीम गठित की है और पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

अब देखना होगा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है। पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई