गांजा बेचने वाला पान ठेला संचालक गिरफ्तार, ठेले से गांजा, चाकू और अस्तुरा बरामद

रायपुर। खमतराई इलाके में पुलिस ने एक पान ठेले की आड़ में गांजा बेचने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक खमतराई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंगानगर इलाके में एक व्यक्ति पान ठेले से पुड़िया-पुड़िया कर गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ठेले पर रेड मारी।

रेड के दौरान आरोपी पांडो साहू (उम्र 37 वर्ष, निवासी गंगानगर भानपुरी) के ठेले से 2 किलो गांजा (कीमत लगभग ₹22,000), तीन चाकू और एक अस्तुरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही पान ठेले को सील कर दिया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) व आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पहले भी इलाके के सभी पान ठेला संचालकों को चेतावनी दी गई थी कि वे किसी भी तरह की नशीली सामग्री न बेचें। साथ ही कुम्हारों के साथ भी बैठक कर चिलम न बेचने की समझाइश दी गई थी। उस दौरान 8 कुम्हारों ने मिलकर 1700 चिलम स्वयं नष्ट कर दी थीं।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button