देश के 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, एमपी-गुजरात में मानसून की एंट्री

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

दिल्ली।  देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर उत्तर भारत में लू और चिलचिलाती गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि मानसून ने मध्य प्रदेश और गुजरात में एंट्री कर ली है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी।

गुजरात में रेड अलर्ट जारी

मानसूनी हवाएं कोंकण तट होते हुए गुजरात पहुंच चुकी हैं। इसके चलते सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में भारी बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और उड़ीसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

13 राज्यों में येलो अलर्ट

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, असम, मेघालय, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाने की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बढ़ती बारिश से अलर्ट मोड में प्रशासन

भारी बारिश की चेतावनियों के चलते कई राज्य सरकारों ने आपदा प्रबंधन दलों को सतर्क कर दिया है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम की अपडेट पर नजर रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई