महिला को बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर: रतनपुर के अकलतरी गांव में एक महिला को बदनाम करने की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शिवा देवांगन के रूप में हुई है, जो उसी महिला के किरायेदार का बेटा है।
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी की एडिट की हुई अश्लील फोटो उसके मोबाइल पर भेजी और उसे चुप रहने की धमकी दी। आरोपी ने धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत रतनपुर थाने में इसकी शिकायत की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पहले भी महिला के पालतू कुत्ते पर तलवार से हमला कर चुका है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई तलवार भी जब्त कर ली है।





