सरकंडा में स्कूटी चोरी की गुत्थी सुलझी, दो नाबालिग पकड़े गए

बिलासपुर : सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा है और चोरी गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति ने रोज की तरह अपनी मैस्ट्रो स्कूटी दुकान के सामने खड़ी की थी, लेकिन अगली सुबह स्कूटी गायब थी। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात करीब साढ़े चार बजे दो संदिग्ध युवक स्कूटी लेकर जाते नजर आए।

इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चिंगराजपारा इलाके में दबिश दी और दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूल की, और उनकी निशानदेही पर 30 हजार रुपए की स्कूटी भी बरामद कर ली गई।

पुलिस ने दोनों नाबालिगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई