मंगला क्षेत्र में बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान, रातभर रहे बेहाल

बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच बिलासपुर के मंगला क्षेत्र के लोग बिजली की लगातार कटौती से बेहद परेशान हैं। वार्ड क्रमांक 13 के रहवासियों का कहना है कि बिजली बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों तक गायब रहती है, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बिगड़ गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे बिजली चली गई, जो शनिवार सुबह 5 बजे लौटी। इसके बाद शनिवार को भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के नाम पर बिजली काटी जा रही है, लेकिन कोई काम होता नजर नहीं आता।

निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में तकनीकी स्टाफ की भारी कमी है और बड़े फीडर होने की वजह से फॉल्ट ढूंढ़ने व सुधारने में काफी वक्त लग जाता है। स्थिति ये है कि लोग खुद लाइनमैन को बुलाकर फॉल्ट ठीक करवाने पर मजबूर हैं।

लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि मेंटेनेंस का काम तय समय पर पूरा किया जाए और स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी समस्याएं बार-बार न हों। फिलहाल बिजली बहाल है, लेकिन लोगों को डर है कि न जाने कब फिर अंधेरा छा जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई