केदारनाथ हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया दुख

रायपुर। केदारनाथ के पास रविवार सुबह हुए हेलिकॉप्टर हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आई है। इस दुखद घटना पर रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भगवान केदारनाथ से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकग्रस्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

बता दें कि रविवार सुबह एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा सुबह 5:24 बजे के आसपास हुआ। हेलिकॉप्टर में पायलट सहित कुल 6 लोग सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी की मौत हो गई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि हादसे की वजह खराब मौसम हो सकता है।

इस घटना से श्रद्धालुओं और उनके परिवारों में गहरा शोक का माहौल है। प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button