कुरुद: 33 बोतल शराब के साथ युवक गिरफ्तार, मौके से खरीदार फरार

कुरुद। नवागांव के रहने वाले युवक को 33 बोतल अवैध शराब के साथ बिरेझर पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस टीम ने नवागांव स्थित सरार तालाब के पास दबिश दी, जहां आरोपी युवक सफेद प्लास्टिक की बोरी में देशी मसाला शराब रखकर बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद खरीदार भाग निकले।

पकड़े गए आरोपी का नाम भागवत यादव है, जो नवागांव का रहने वाला है। उसके पास से 33 पौवा (हर बोतल 180 मिलीलीटर) देशी मसाला शराब बरामद हुई है, जिसकी कुल मात्रा 5.940 लीटर और अनुमानित कीमत करीब ₹3,300/- है। इसके अलावा शराब बेचने से मिली ₹170/- नकद भी जब्त की गई। कुल मिलाकर ₹3,470/- की सामग्री पुलिस ने जब्त की है।

आरोपी के पास शराब रखने या बेचने के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इसलिए उसके खिलाफ कुरुद थाने में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और धारा 187 बी.एन.एस.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी बिरेझर के पुलिसकर्मी शेषनारायण पांडेय, महेश पटेल, हेमु साहू, मिथिलेश डहरिया और सैनिक गोवर्धन लहरे की अहम भूमिका रही।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई