कोरोना से 24 घंटे में 10 की मौत: नए वैरिएंट से बढ़ा खतरा, देश में एक्टिव केस 7383

दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर चिंता का कारण बन रहा है। बीते 24 घंटे में संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है, जो नए वैरिएंट के संक्रमण में एक दिन में सबसे अधिक है।

मृतकों में केरल से 5, दिल्ली से 3 और महाराष्ट्र से 1 व्यक्ति शामिल है। इस साल अब तक कोरोना से कुल 97 लोगों की जान जा चुकी है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7383 हो गई है।

राज्यवार प्रमुख आंकड़े

  • केरल: 2007 एक्टिव केस (देश में सबसे ज्यादा)
  • गुजरात: 1441 केस
  • दिल्ली: 682 केस
  • महाराष्ट्र: 578 केस
  • कर्नाटक: 573 केस
  • प. बंगाल: 747 केस
  • उत्तर प्रदेश: 238 केस
  • मध्य प्रदेश: 130 केस
  • राजस्थान: 172 केस
  • हरियाणा: 99 केस
  • बिहार: 38 केस
  • झारखंड: 25 केस
  • ओडिशा: 50 केस
  • तमिलनाडु: 243 केस
  • पुडुचेरी: 9 केस
  • तेलंगाना: 10 केस
  • उत्तराखंड: 9 केस
  • चंडीगढ़: 2 केसजम्मू-कश्मीर: 17 केस
  • लद्दाख: 4 केस
  • गोवा: 6 केस

चार नए वैरिएंट की पहचान

ICMR के अनुसार देश में कोरोना के चार नए वैरिएंट LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 की पुष्टि हुई है। इनमें NB.1.8.1 सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट माना जा रहा है, जो इम्यूनिटी को भी चकमा दे सकता है। WHO ने इन वैरिएंट्स को फिलहाल गंभीर श्रेणी में नहीं रखा है, लेकिन इन्हें निगरानी योग्य माना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button