अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी, 12 जिलों के 85 हजार युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

आगरा। सेना भर्ती कार्यालय, आगरा ने अग्निवीर भर्ती रैली 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 12 जिलों के 85,000 युवाओं ने पंजीकरण कराया है।
ये जिलों में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, झांसी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, हाथरस, जालौन, कासगंज और ललितपुर शामिल हैं। ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। रैली का आयोजन आगरा में होगा।
पदवार परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है
- अग्निवीर सामान्य ड्यूटी: 30 जून – 3 जुलाई | 60 मिनट | परिचय पत्र: 16 जून
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं): 3 – 4 जुलाई | 60 मिनट | परिचय पत्र: 18 जून
- अग्निवीर तकनीकी: 4 जुलाई | 60 मिनट | परिचय पत्र: 19 जून
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं): 7 जुलाई | 60 मिनट | परिचय पत्र: 23 जून
- अग्निवीर जीडी (वुमन मिलिट्री पुलिस): 7 जुलाई | 60 मिनट | परिचय पत्र: 23 जून
- अग्निवीर सोल टेक (नेवल अकादमी): 8 जुलाई | 60 मिनट | परिचय पत्र: 24 जून
- हवलदार एजुकेशन (आईटी सहित): 8 जुलाई | 180 मिनट | परिचय पत्र: 24 जून
- अग्निवीर क्लर्क: 10 जुलाई | 40 मिनट | परिचय पत्र: 26 जून
- जेसीओ कैटरिंग: 9 जुलाई | 120 मिनट | परिचय पत्र: 25 जून
- जेसीओ आरटी (पंडित, मौलवी आदि): 9 जुलाई | 120 मिनट | परिचय पत्र: 25 जून





