अहमदाबाद प्लेन क्रैश के पीछे कहीं साइबर अटैक तो वजह नहीं: सांसद संजय राउत

मुंबई। अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने साइबर अटैक की आशंका जताते हुए सवाल उठाए हैं। इस हादसे में 265 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। संजय राउत का कहना है कि भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों पर पहले भी दुश्मन देश साइबर हमले की कोशिश कर चुके हैं। ऐसे में क्या यह विमान हादसा भी किसी साजिश का हिस्सा था?

मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय राउत ने कहा, “मैं तकनीकी विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन जिस तरह से विमान उड़ान भरने के केवल 30 सेकेंड के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस पर सवाल उठना स्वाभाविक है। यह हो सकता है कि दुश्मन देश ने विमान के सिस्टम को हैक कर इसे क्रैश कराया हो।” उन्होंने आगे कहा कि यह हादसा ठीक उसी समय हुआ, जब नागरिक उड्डयन क्षेत्र में सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। राउत ने पूछा कि अहमदाबाद एयरपोर्ट का मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट किस कंपनी के पास है, और क्या सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन हो रहा था?

राउत ने बोइंग डील पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि जब यह डील हुई थी, बीजेपी इसके खिलाफ थी। अब लोग हवाई यात्रा को लेकर डरने लगे हैं। इधर, केंद्र सरकार ने इस हादसे की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है, जिसे तीन महीने में रिपोर्ट पेश करनी होगी। वहीं, बीजे मेडिकल कॉलेज की छत से ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया गया है, जिससे जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई